0

अभियान का ढाँचा

Vital Strategies का Breakthrough मॉडल हमारी रणनीतिक संदेश अभियान नियोजन प्रक्रिया को निर्देशित करता है। इस मॉडल में सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर मापने-योग्य परिणामों को प्राप्त करने के लिए संचार का उपयोग किया जाता है।

VS_Breakthrough_modelAFull

1. उद्देश्यों की पहचान करें

 

इस मॉडल का पहला चरण प्रभावी संदेश के लिए नींव का निर्माण करता है।  सार्वजनिक स्वास्थ्य की समस्या को परिभाषित करके तथा दूरगामी उद्देश्य और लक्षित श्रोता(ओं) की पहचान करके नियोजक धारदार अभियान के उद्देश्यों की पहचान कर सकते हैं।

 

2. अभियान को विकसित करें

 

स्पष्ट उद्देश्यों वाले अभियान के साथ सशक्त, साक्ष्य-आधारित अभियान संदेशों को विकसित करना आसान हो जाता है और लक्षित श्रोता तथा उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए मीडिया के किन माध्यमों को सर्वश्रेष्ठ ढंग से उपयोग किया जाए, इसका निर्णय करना भी आसान हो जाता है।

 

3. गतिविधियों की योजना बनाएं

 

इसके बाद, अभियान को क्रियान्वित करने के लिए जो आवश्यक होगा उसके लिए योजना विकसित करें।  इसमें आवश्यक संसाधनों की पहचान करना, साझीदारों और हितधारकों का पता लगाना, सामग्रियों को विकसित करना और संदेश के परीक्षण के लिए तैयारी, निर्माण और मीडिया की योजना बनाने का कार्य शामिल है।

 

 

4. संसाधनों को एकत्र करें

 

इसमें अभियान को क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक मौद्रिक, मानव और भौतिक संसाधन तथा जुड़ा हुआ मीडिया और अनुसंधान गतिविधियाँ शामिल हैं।  

 

5. गतिविधियों को क्रियान्वित करें

 

शुभारंभ से पहले शोध, निर्माण, मीडिया नियोजन और जनसंपर्क के कार्यों के लिए बिक्रेताओं के साथ संलग्न हों।  इसमें सामग्रियों का पूर्व-परीक्षण और निर्माण, आधार-रेखा शोध, मीडिया खरीद का मोलभाव और लांच की तैयारी की सामग्रियों और गतिविधियों पर मीडिया के साझीदारों के साथ सहयोग शामिल है।  

6. अभियान को क्रियान्वित करें

 

इस चरण में अभियान की पहुँच को विस्तारित करने के लिए मीडिया के जुड़ाव के साथ अभियान का शुभारंभ एवं उसे प्रसारित कर दिया गया है। साथ में, अभियान के क्रियान्वयन, मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया की किसी गतिविधि की निगरानी भी की जाती है।  अभियान के नियोजकों को प्रक्रिया की उपयुक्त मात्रिक की पहचान करनी चाहिए जो इसे प्रदर्शित करता हो कि अभियान को समुचित तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है।

 

7. उद्देश्यों के आधार पर मूल्यांकन करें

 

निर्मायी, प्रक्रिया और परिणामों का मूल्यांकन अभियान के सुधार के लिए सफलताओं एवं क्षेत्रों को विश्लेषित करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।   आधार-रेखा डेटा से तुलना करने पर परिणामों का मूल्यांकन आगे के अभियानों के लिए पूर्ण विवरण में जाने के उद्देश्यों के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।  इसके अलावा मूल्यांकन भविष्य में स्वास्थ्य अभियानों के मूल्य को संप्रेषित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रमाण भी प्रदान करता है।

 

रणनीतिक स्वास्थ्य संप्रेषण अभियानों के नियोजन में और अधिक सहायता के लिए या इस विषय पर कार्यशालाओं की बाबत महत्वपूर्ण रणनीतियों के संपर्क में आने के लिए कृपया info@vitalstrategies.org पर संपर्क करें।